Advertisement

रतनदीप फाउंडेशन का वृक्षारोपण कार्यक्रम

रतनदीप फाउंडेशन का वृक्षारोपण का कार्यक्रम मोती बिहार सर्वोदय नगर में विधायक सुरेन्द्र मैथानी के द्वारा अशोक का पेड लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, फाउंडेशन प्रमुख डा. प्रदीप त्रिपाठी द्वारा चंपा का पेड लगाया गया, अखिल भारत हिन्दू महासभा के उ.प्र. प्रभारी चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी द्वारा गुलमोहर का पेड व सिंह महासभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड द्वारा मीठी नीम का पेड लगाया वहीं हिन्दू महासभा के प्रचारक दीपेन्द्र सिंह धर्मात्मा द्वारा नीम के पेड के साथ दर्जनों पेड पार्क व रोड के किनारे लगाये गये। विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने बताया कि वृक्ष लगाना आज बहुत जरूरी है क्योकि आज मौसम में जो परिवर्तन आ रहे है उसका कही न कही कारण पेडो के कटान है उन्होने  जनता को संदेश दिया कि ज्यादा से ज्यादा पेड लगाये और धरा को सुंदर बनाये। प्रमुख रूप से रोहित मिश्रा, संदीप सिंह, विकास कटियार, नवीन, अषुतोष, प्रवल त्रिपाठी, प्रज्जुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh