Advertisement

मुस्लिम समुदाय ने बन्दी कर की नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

कानपुर – गुस्ताख ए रसूल नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 3 जून बरोज जुमा को कानपुर के सभी मुस्लिम व्यापारियों और कारोबारियों ने अपनी अपनी दुकाने और कारोबार बंद करके नाराजगी का इजहार करते हुए नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की I छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट ऑर्गेनाईजेशन के कानपुर सदर मुहम्मद वासिक बेग बरकाती ने अपने पदाधिकारियों के साथ सभी दुकानदारों से दुकान बंद रखने की अपील की थी और इस बन्दी में समर्थन देने वाले सभी दुकानदारों का एम.एस.ओ. के सदर वासिक बेग बरकाती ने तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि अगर पुलिस ने अब भी नुपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया तो 5 जून को कानपुर का हर मुसलमान सड़क पर उतर आयेगा और रजबी रोड पहुँच कर जेल भरो आंदोलन का हिस्सा बन कर अपनी अपनी गिरफ्तारी देगा I
वासिक बेग के साथ अदनान अहमद, आमिर, सुहैल, युसुफ नवाब, अब्दुल, फहद खान, हम्माद आदि लोग उपस्थित रहे I

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh