Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क से रैली निकाल कर सर्किट हाऊस जाने की कोशिश की जहाँ पर महामहिम राष्ट्रपति को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा जाना था लेकिन पुलिस ने रैली को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में ही रोक दिया | उधर पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया है| दक्षिण जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी को पुलिस ने घर में नजर बन्द कर दिया है| राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के घर पर कल से पुलिस ने कई बार छापेमारी की है| वीरेन्द्र कुमार के भूमिगत होने के कारण पुलिस उन्हे नहीं पकड़ सकी| राहुल कुमार की गिरफ्तारी, दक्षिण जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी को नजर बन्द करने व राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के घर पर छापेमारी के विरोध में विकलांग व्यक्तियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की | इसके लिए सामाजिक समानता कानून बनाना बहुत जरूरी है जिसे सरकार नहीं बना रही है| भाजपा की सरकार में दिव्यांगजन भुखमरी के शिकार हैं| बेरोजगारी के चलते कहीं काम नहीं मिल रहा है दिव्यांगजन अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है| दिव्यांगजनों को नि:शुल्क इलाज की सुबिधा न मिलना उनके साथ घोर अन्याय का प्रमाण है|कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनंद तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिव देवी सिंह चौहान, बंगाली शर्मा, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, जीतू गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, भगवान दास, दिनेश यादव, दिलीप कुमार, महेश चन्द्र साहू, मैनुददीन आदि शमिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh