Advertisement

बीजेपी सांसद ने किया नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान

कानपुर जरीब चौकी सर्वधर्म चौराहा ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश दिशा कमेटी में नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह हुआ जिसमें कि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी मौजूद रहे । कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश दिशा कमेटी की नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती प्रीति शर्मा ने सांसद जी का अभिवादन प्रकट किया तथा साथ में अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सांसद कानपुर द्वारा श्रीमती प्रीति शर्मा तथा अन्य सदस्यों को मनोनीत होने पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में मनोनीत सदस्यों द्वारा समस्त योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिव शंकर मिश्रा जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन महावीर सेना दुर्गा सेना उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया जिसमें श्री रामू पंडित, श्रीमती अन्नू अरोड़ा श्रीमती बरखा गौतम, श्रीमती निशा खान तथा अन्य लोग मौजूद थे ।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh