कानपुर, फर्टीलाइजर(खाद) ,सीमेंट,गेहूं ,नमक आदि के व्यापारियों व रेलवे गोदाम से जुड़े ट्रांसपोर्टरों के साथ एन सी आर /सी पी सी रेलवे गोदाम में दिनांक 1 जून 2022 से कई चक्रवार बढ़ाये गए पैनल डैमरेज (विलम्ब) शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर सांसद देवेंद्र सिंह भोले से मिलकर विस्तृत वार्ता करके समस्या बताकर ज्ञापन भी सौंपा,सांसद को बताया कि 3 जून से सीमेंट में अल्ट्राटेक, सीमेंट, जे पी,ए सी सी ,बांगुर ,जे के सीमेंट,अम्बुजा,बिड़ला आदि ,फर्टीलाइजर,नमक,डी ओ सी,गेंहू व चावल आदि की रैक कम्पनियों की लोडिंग पॉइंट से लोडिंग बन्द कर दी गई है , सांसद ने डी आर एम से फोन करके इस आदेश को वापस लेने का कहा!भारतीय उद्योग व्यापार मंडल* के तत्वाधान में प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सीमेंट डीलर्स एसो के पूर्व प्रदेश महामंत्री नवीन डरोलिया ,संग़ठन के उपाध्याय व लोकल ट्रके सर्विस यूनियन के महामंत्री अब्दुल वाहिद,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,रेलवे कंज़्यूमर एसोसिएशन के अध्यक्ष व फर्टीलाइजर के बड़े व्यापारी विनोद शंकर त्रिपाठी, पवन भरतिया, अनिलेश मदान,अनिल डालमिया,प्रमोद सिंह,प्रदीप भरतिया ,विनायक पोद्दार,रवी कानोडिया ,सत्यम मिश्र,गोविंद जायसवाल ,पी के शुक्ला आदि!
व्यापारियों ने कानपुर देहात सांसद को ज्ञापन सौंपा


















