Advertisement

हैलेट के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मा0 मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्त दान शिविर में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने रक्तदान करते हुए सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी स्वस्थ्य लोगो को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस पुण्य के काम में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति का रक्त किस व्यक्ति को दिया जायेगा ये किसी को भी पता होता है । रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है ।

उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट का मानना है कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh