Advertisement

कानपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को आकाश इंस्टीट्यूट की ओर से कानपुर और उन्नाव समेत कई शहरों में वृक्षारोपण किया गया। कानपुर में फूलबाग शाखा द्वारा छावनी इलाके में पौधारोपण किया गया। काकादेव शाखा द्वारा पांडु नगर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क व उन्नाव शाखा द्वारा शहर की निराला पार्क में वृक्षारोपण किया गया। एरिया बिजनेस हेड राजेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण जैसे कार्य को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए।जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी,उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह,असिस्टेंट डायरेक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव,हिमांशु सिंह, एकेडमिक हेड अरमान खान,देवेंद्र सोनी, ब्रांच हेड आदित्य कुमार, डिप्टी ब्रांच हेड मनोहर कुमार,एबीएम शिवम सेठ,विशाल तिवारी, रजत चौरसिया,दीपक महारा,लोकेन्द्र सिंह, विभुरागी सिंह,मुस्कान मौर्या,आयुष शर्मा, शिवांश गुप्ता सेमत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh