कानपुर के नगर निगम सभागार में सम्भव कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर नगर आयुक्त सूर्य कांत त्रिपाठी ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने सम्भव कार्यक्रम की शुरूआत की है, जिसके तहत हर मंगलवार को जन सुनवाई की जाएगी। जिसमें लोगों की शिकायतो का तत्काल निस्तारण होगा। वहीं शिकायतकर्ताओं ने पार्क में कब्जा, अतिक्रमण , लाइट की व्यवस्था, गंदगी और गृह कर संबंधित शिकायतें की। जिन पर अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। हांलांकि जन सुनवाई का पहला दिन होने के कारण ज्यादा लोग नहीं आ सके।
कानपुर के नगर निगम सभागार में सम्भव कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुनवाई का आयोजन किया गया


















