कानपुर,अपना दल एस जिला कार्यालय में जिले के अति महत्वपूर्ण मासिक बैठक की गई जिसमें 26 जून को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती और 2 जुलाई को पार्टी संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती मे जिले की बढ़-चढ़कर सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।बैठक में राष्ट्रीय सचिव सत्यप्रकाश कुरील का आगमन हुआ जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देशीत की सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें।उपस्थित जिला अध्यक्ष अपना दल एस कानपुर महानगर नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि आज जिले की एक अति महत्वपूर्ण बैठक की गई है जिसमें आगामी 26 जून को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती एवं 2 जुलाई को यशाकयी डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती पर कानपुर के बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही और जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्य प्रकाश कुरील जी आगमन पर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।इसके साथ ही अपना दल एस अल्पसंख्यक मंच ने कानपुर घटना को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया कि अति शीघ्र डीजीपी उत्तर प्रदेश से बात करें की कार्यवाही केवल दोषी लोगों पर ही हो जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के निर्दोष लोगों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न ना हो सके।अपना दल एस की मासिक बैठक में उठी आवाज मुस्लिम युवकों को निर्दोष ना फसाया जाए अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच के लोगो ने यह आवाज़ उठाया है राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करके पुलिस आयुक्त कमिश्नर को ज्ञापन दिया जाए।बैठक में प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान, प्रदेश महासचिव एससी एसटी मंच रमेश चंद्र कुंडे, देवेंद्र सचान, दीपक बाल्मीकि, दीपेंद्र परिहार, स्नेहा अग्रवाल, शैलेंद्री पटेल, शैलेंद्र कुमार सचान अजय तिवारी, आलोक सविता, शाहिद खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता अवस्थी, इंद्र अवस्थी, दिनेश साहू, नूतन तिवारी, शैलेंद्र पटेल, गीता गुप्ता, आफताब खान, विशाल निगम, चांद वारिस, ख्वाजा शकील, साजिद अहमद, मौलाना शादाब रजा, फुरकान जहीर, मोहम्मद रईस खान, अंशुल कुमार, मनोज श्रीवास्तव, गीता पटेल,एम.एस कुरेशी, वंशज गुप्ता, शाबू खान आदि उपस्थित रहे।
अपना दल एस जिला कार्यालय में जिले के अति महत्वपूर्ण मासिक बैठक


















