Advertisement

वैश्य महा संगठन द्वारा कानपुर नगर में वाटर कूलर मशीन स्थापना के अभियान का शुभारंभ

कानपुर,वैश्य महासंगठन के तत्वाधान में मानव सेवा के लिए वाटर कूलर मशीन स्थापना के अभियान का शुभारंभ हुआ । सबसे पहली मशीन श्री मोहनेश्वर धाम में भगवान शिव के चरणों पर स्थापित की गई ।कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मशीन स्थापित करने के लिये समाजसेविका अमिता गुप्ता जी द्वारा अपनी मां स्वर्गीय कमला गुप्ता की स्मृति में वैश्य महासंगठन को प्रथम चरण में 4 मशीने सुपुर्द की गयी ।। इसके अलावा 6 मशीनें भी शीघ्र महा संगठन को सुपुर्द कर दी जाएंगी ।। इसके साथ ही अमिता गुप्ता का परिवार वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी करेगा और हर वृक्ष के साथ लोहे की मजबूत ग्रिल भी प्रदान करेगा ।इस अवसर अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने कहा कि वैश्य समाज आदिकाल से धर्म और मानव सेवा के लिए जाति वर्ग से ऊपर उठकर तन मन धन से समर्पित है ।उन्होंने अमिता गुप्ता को साधुवाद प्रेषित करते हुए सम्मानित किया ।
इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार , अमिता गुप्ता का पूर्ण परिवार , गुरु प्रसाद गुप्ता , अरविंद गुप्ता , मुकुल साहू , जितेंद्र गिरी , शीलू श्रीवास्तव , राजू गुप्ता कसौधन , दीपक गुप्ता , मनीष महाकाल , मंदिर समिति के अजय प्रकाश तिवारी , कालका प्रसाद तिवारी इत्यादि उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh