कानपुर नगर -बुधवार को एक तरफ अल्पसंख्यक समाज के धर्म पर टिप्पणी करके उनकी भावनाओं को आहत किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ दलित पिछड़ों शाषितों, पीड़ितों की आवाज को बुलन्द करने वाले बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी पर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करके दलितों की भावनाओं को भड़का कर इस देश व प्रदेश का माहौल खराब करने का कुचक्र रचा जा रहा है। जिसका भारतीय दलित पैंथर व समस्त अम्बेडकरवादी मानववादी संगठन घोर निंदा की वहाँ उपस्थित बौद्धाचार्य रमेश चन्द्र गौतम ने कहा कि देश व प्रदेश में अमन चैन व भाईचारा कायम रहे इसलिए सभी अम्बेडकरवादी संगठनों द्वारा परेड मे राम आसरे पार्क बड़ा चौराहा कानपुर में एक दिवसीय विशाल धरने के माध्यम से मांग की गयी है।यह कि परमपूज्य बोधिसत्व डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर अपमानजनक अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आशीष सिंह पुत्र बाल सिंह निवासी ग्राम पेम पोस्ट मंधना अन्तर्गत थाना-बिठूर कानपुर नगर पर अविलम्ब मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने का प्रभावी आदेश पारित किया जाए। यह कि जिला प्रशासन कानपुर से अनुरोध है कि आशीष सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाली पोस्ट को गूगल साइट से हटाये जाने का प्रभावी आदेश पारित किया जाए।सोशल मीडिया पर महापुरूषों के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को चिन्हित कर अविलम्ब कार्यवाही किये जाने का आदेश पारित करने की कृपा करें।
यह कि संदर्भित 3 सूत्रीय ज्ञापन मांगपत्र पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर प्रभावी कार्यवाही करने की कृपा करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए बौद्धाचार्य रमेश चंद्र गौतम जितेन्द्र पादरी अनिल जयसवाल धनीराम पैंथर आदि लोग शामिल रहे
संवाददाता सुमित कुमार


















