Advertisement

सुदर्शन बाल्मीकि विकास पंचायत समिति के सह सरपंच के पद पर मनोनित रमेश वर्षा का हुआ भव्य सम्मान एवं स्वागत

कानपुर में सुदर्शन बाल्मिकी विकास पंचायत समिति द्वारा कानपुर नगर सह सरपंच के पद पर मनोनित किए गए रमेश वर्षा का भव्य स्वागत उनके निवास स्थान किदवई नगर गीता पार्क के समीप किया गया। इस उपलक्ष्य पर समिति के पदाधिकारियों ने एवं राष्ट्रीय युवा बाल्मिकी दल के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया
सह सरपंच ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अपने विचारों में कहा कि समाज के प्रति मै अपना कर्तव्य इमानदारी से निभाउंगा व समिति के लिए काम पूर्ण निष्ठा से संगठन को बढ़ाऊंगा। साथ ही साथ समिति ने हमको एक बहूत बड़ी जिम्मेदारी दी है इस जिम्मेदारी को हम अपने समाज को आगे बढ़ाने में मददगार होगे और तन मन धन से हमेशा खड़े रहेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलाल समुद्रे, रमेश वर्षा, सीएल बड़ेल, हीरालाल तुर्केल, काशीराम सागर, कमल बाल्मीकि, बृजेंद्र मकोरिया, अनिल हजारिया, जितेंद्र आजाद, मनीष विद्यार्थी, अमर लोहिया, वीरेंद्र कुमार, राकेश वाल्मीकि, राकेश लोगी, हरभजन नन्हेट, सुनील सुमन, आदि समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे इस स्वागत समारोह में

अभिषेक कठेरिया की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh