Advertisement

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर ने एक प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

कानपुर, नव नियुक्त श्रम आयुक्त शकुंतला गौतम (आईएएस) से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट की। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु परिषद अध्यक्ष ने बात भी की, जिस पर श्रम आयुक्त शकुंतला गौतम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि किसी कर्मचारी की कोई भी समस्या हो तो मुझे बताए तत्काल निराकरण कराया जाएगा। अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने बताया कि श्रम आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जब भी कोई समस्या हो, आप लोग आकर बताइए। शिष्ट मंडल में श्रम विभाग मुख्यालय संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र विष्ट, महामंत्री नरेंद्र सिंह,पूर्व अध्यक्ष राम स्वरूप, शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी,आईटीआई कर्मचारी संघ के मंत्री मनोज झा, सेवा योजन संघ के मंत्री संदीप द्विवेदी, आईटीआई संघ के अध्यक्ष राजीव शुक्ला, परिषद के उपाध्यक्ष ,अवनीश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh