Advertisement

गंगा में डूबकर दो की मौत

कानपुर। गद्दीयाना क्षेत्र के गिरिजानगर इलाके के रहने वाले चार दोस्त शुक्रवार सुबह जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट में नहाते समय डूबने लगे। वही मौजूद लोगों ने दो लोगों को बचा लिया और दो की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताघोरो की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शुक्रवार सुबह चार दोस्त गंगा नहाने गए थे। नहाते समय गहराई पर पहुंचते ही डूबने लगे। वही मौजूद लोगों ने धर्मेंद्र तिवारी और पंकज वर्मा को बचाकर पुलिस को सौप दिया। लेकिन राकेश रावत और पंकज पांडेय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताघोरो की मदद से दो घंटे का सर्च अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया। जिसके बाद जाजमऊ पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रों रोकर बुरा हाल हो गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh