Advertisement

पी एन राय की स्मृति मे संस्कार महोत्सव

गायत्री परिवार जे0 के0 कॉलोनी द्वारा आज गायत्री जयंती के अवसर पर जे0के0 कॉलोनी स्थित बालघर विद्यालय में स्व0 पी0एन0 राय की स्मृति में एक संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 9 यज्ञोपवीत, 2 नामकरण, 2 विद्यारम्भ एवं 2 नामकरण संस्कार सम्पन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व0 राय जी के पुत्र राजन राय, रवींद्र नाथ राय एवं उनके पौत्र गौरव राय द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया। इसके बाद राय परिवार ने ही कलशपूजन एवं देवपूजन किया मुख्य अतिथि धर्मसंघ संयोजक प0 शेषनरायन त्रिवेदी पप्पू ने पी0एन0 राय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अनन्य गायत्री साधक बताया।
कार्यक्रम संयोजक मनोज सेंगर ने अतिथियों का स्वागत किया एवं रवि तिवारी, उमाकांत के साथ समस्त संस्कार विधिविधान से सम्पन्न कराए यहाँ ज्ञानेश दीक्षित, सत्यम तिवारी, आशीष पांडेय अवनीश पांडेय मानविक तिवारी नैतिक तिवारी, शैलेन्द्र मिश्रा का यज्ञोपवीत राम एवं रजनीश का विद्यारम्भ रजत एवं अभिषेक का नामकरण सम्पन्न हुआ।
एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इडिया की कानपुर टीम के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा,डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल, सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिह यादव, आदित्य पोद्दार ने पी यन राय को याद करते हुये, उनकी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से हमे सीख लेनी चाहिए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh