Advertisement

न्यू इंडिया चर्च ऑफ़ गॉड की बैठक

कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन की एक विशेष बैठक न्यू इंडिया सर्व ऑफ गॉड 13 ब्लॉक गोविंद नगर में सुबह 11.00 बजे से हुई जिसमें कानपुर के सभी क्षेत्रों से पादरीगण सम्मिलित हुए सभा की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय आलविन जी की | प्रार्थना से हुई एसोसिएशन के महासचित पादरी जितेंद्र सिंह जी ने कहा कि बीत हफ्ते मे शहर में दो समुदायों के बीच हुए उनकी धार्मिक संवेदनाओं को आहत होने के कारण फसाद हुआ लेकिन प्रशासन ने बड़ी हिम्मत और तेजी के साथ उसे | नियंत्रित किया हम पुलिस और प्रशासन की हिम्मत और त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हैं लेकिन साथ ही दोनों पक्षों पर न्याय पूर्ण उचित कार्यवाही भी चाहते हैं और हम सबका इस मीटिंग के माध्यम से प्रशासन से यह कहना है की इस घटना में निर्दोष लोगों को ना पकड़ा जाए जो दोषी हैं उन्हीं पर उचित कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही हम सभी पादरीगण अपने पूरे शहर के प्रार्थना स्थलों गिरजाघर, चर्चा में शहर की अमन एवं शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं रविवार को की जाएंगी ताकि हमारे शहर में सभी धर्मों के लोग आपस में मेल से शांति के साथ रह सके और अपने अपने कार्यों को अपने व्यापार बिजनेस को कर सकें। साथ ही प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से भी इस बात की मांग है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे लोगों पर सरकार संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने कहा भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश है जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है और सभी धर्मों के लोग स्वतंत्रता के साथ अपने अपने धर्मों का अनुपालन करते हैं अनेकता में भी एकता यही हमारे भारतवर्ष की खूबसूरती और ताकत है मीटिंग में आने वाले अक्टूबर- नवंबर माह में एसोसिएशन के द्वारा किए जाने वाले वार्षिक कार्यक्रमा एवं समारोह आयोजित करने के बारे में भी चर्चा की गई इस प्रतिनिधि मण्डल में एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय राज सिंह, पादरी अनिल गिल्बर्ट, पादरी सैमसन मसीह, पादरी ए०बी०सिंह: पादरी प्रदीप राव, पादरी हरी सिंह पादरी साजू एलियास पादरी देवकी लॉन्स, पादरी समुझल कुमार पादरी पारसनाथ, पादरी डी० के० सागर, पादरी रवि कुमार इत्यादि लाग उपस्थित रहे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh