श्री साँई बाबा सत्संग समिति (रजि०) द्वारा निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में आज साँई मन्दिर, रतन लाल नगर में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं समिति को अपना सहयोग प्रदान किया। निर्जला एकादशी का एक अपना ही महत्व है। पूरे वर्ष में 24 एकादशी आती हैं और निर्जला एकादशी को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन लोग दान, व्रत, पूजन आदि करके भगवान श्री विष्णु हरि जी का आर्शीवाद एवं कृपा प्राप्त कर अपने पापों का शमन करते हैं। जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति प्राप्ति हेतु इस एकादशी को पुराणों में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। आज के इस पुण्य दिन को देव-एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसीलिये समिति के सभी सदस्यों द्वारा यह पुण्य कार्य किया गया है। जिसमें सभी सदस्यों का सभी प्रकार से बहुत अधिक सहयोग रहा। समिति की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया भाटिया जी ने बताया कि समिति समय-समय पर ऐसे पुण्य कार्य कराती रही है और आगे भी अनवरत कराती रहेगी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की अध्यक्षा- श्रीमती सोनिया भाटिया, उपाध्यक्षा-श्रीमती सुनीता निगम,कोषाध्यक्षा-श्रीमती रेशमा ऐलानी एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रीना पटेल आदि मौजुद थे।
निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में साँई मन्दिर मे शरबत वितरण


















