Advertisement

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ  मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन

कानपुर,मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन, लोक निर्माण विभाग परिसर में स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, सिविल लाइन्स, कानपुर में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जनपदों से चतुर्थ श्रेणी, लिपिक संवर्ग एवं डेलीवेजेज तथा वर्कचार्ज कर्मचारियों तथा केन्द्रीय सेवा संघों के विशेष आमन्त्रित नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में विशेष रूप से पुरानी पेंशन बहाली, संविदा एवं आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किये जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति तथा डेलीवेजेज एवं वर्कचार्ज कर्मचारी जिन्हें नियमित किया गया है, उन्हें पुरानी सेवाओं को जोड़ते हुए पेंशनरी लाभ दिये जाने का मुद्दा छापा रहा। कर्मचारी नेताओं ने इन मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष की रूप रेखा तैयार करने पर सहमति व्यक्त की गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्र द्वारा की गयी। विशिष्टि अतिथियों के रूप में पधारे वरिष्ठ केन्द्रीय अधिकारी कर्मचारी नेता शरद प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ बैंक कर्मचारी नेता रजनीश गुप्ता, सीटू नेता प्रेम नाथ राय, बीमा कर्मचारी नेता राजीव निगम के साथ बी.एल. गुलबिया, योगेश ठाकुर, इं. ए. एन. द्विवेदी, राजा भरत अवस्थी, अजय कुमार बालमीकि, रवीन्द्र कुमार मधुर, आदि ने अपने अपने विचार रखे एवं क्रार्यक्रम संयोजक एवं सदस्य अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं कानपुर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रक्रियाओं का पालन करने के उपरान्त, सत्य प्रकाश त्रिपाठी को महासंघ का अध्यक्ष, कमल अग्रवाल को का अध्यक्ष, अशोक सिंह को महामंत्री आदि पदों पर निर्वाचित घोषित किया गया। असद शमीम खान मो. मुख्तार, सनाउल्ला खान प्रान्तीय उपाध्यक्ष आदि द्वारा सम्बोधित किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh