Advertisement

अदनान की मां के लिए सपा नेता अभिमन्यु ने दिया खून

कानपुर,अराजक तत्वों द्वारा कितनी भी हिंसा फैला ली जाए पर देश की हिंदू मुस्लिम एकता और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना को कोई छू भी नहीं सकता।ये बात आज श्रीनगर में सेना में तैनात अदनान खान के परिवार ने तब कही जब अदनान की माता शाहना बेगम के लिए कानपुर के व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने इमरजेंसी में कानपुर में इलाज के लिए खून दिया।कन्नौज निवासी अदनान की माता शाहना बेगम का डायलिसिस का इलाज कानपुर में चल रहा है।आज उनके डायलिसिस के लिए खून चाहिए था तो समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता से पीड़ित परिवार ने संपर्क किया जिन्होंने सूचना मिलते ही उर्सुला पहुंच कर उनके लिए खून दिया।अभिमन्यु गुप्ता सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हैं और प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष।खून देने के बाद उनकी डायलिसिस आज सकुशल संपन्न हुई और उनके चहरे पर मुस्कान लौटी।शाहना बेगम के परिवार ने इस मौके पर कहा की एक बार मदद मांगने पर अभिमन्यु गुप्ता मदद के लिए आगे आ गए।परिजनों ने कहा की देश को एक तरफ कुछ अराजक लोग सांप्रदायिकता व नफरत की राजनीति में जलाने की साजिश कर रहे हैं तो वहीं आज भी देश में कौमी एकता की मिसाल देखने को मिलती है जब कोई अभिमन्यु किसी अदनान की माता के लिए खून देता है।देश के हिंदुओं व मुस्लिमों को कोई अलग नहीं कर सकता।अदनान के परिवार ने देश,प्रदेश व कानपुर में अमन चैन की दुआ मांगते हुए अभिमन्यु गुप्ता को धन्यवाद दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh