Advertisement

प्रसपा कानपुर नगर (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया

कानपुर,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर (ग्रामीण) जिला संगठन की चुनावी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति एवं संचालन प्रमुख महासचिव राजपाल यादव ने किया जिसमें जिला संगठन, सभी फ्रन्टलों के जिलाध्यक्ष / महासचिव / उपाध्यक्ष एवम् विधानसभा महाराजपुर, बिठूर, घाटमपुर कल्यानपुर, बिल्हौर के अध्यक्षों एवम् ब्लाक वार्डों के अध्यक्षों से अलग-अलग चुनावी समीक्षा की गयी एवं संगठन की मजबूती व जनसमयाओं पर सभी के सुझाव लिये गये।
बैठक के पश्चात राष्ट्रीय महासचिव मा० आदित्य यादव का 32वाँ जन्म दिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया एवं लम्बी आयु की ईश्वर से कामना की गयी। इस अवसर पर हजारों लोगों को ठण्डाई (शर्बत) वितरण किया गया।बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, अशोक यादव प्रदेश महासचिव, प्रमुख जिला महासचिव,राजपाल यादव, गोविन्द त्रिपाठी स्वामी जमील अहमद, आकाश प्रजापति, नकुल सिंह, प्रेम भाग देवी प्रकाश दुबे, आनन्द शुक्ला यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष ग्रामीण, प्रदेश यादव, रामखिलावन निषाद अरविन्द सैनी,नूतन तिवारी, दप्पीर अस्लम, सन्तोष यादव, श्रवण कुरील, प्रदीप कुमार आदि सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh