Advertisement

अमन कायम रखें कानून हाथ में न लें। आल इंडिया ओलमा मसाएख़ बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष।

कानपुर,आल इंडिया ओलमा मसाएख बोर्ड अपील करता है कि मुस्लिम समुदाय के लोग गुस्ताख ए रसूल के विरोध में सड़कों पर ना आए और किसी भी तरह के ऐसे काम ना करें मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेहे वसल्लम के बताए हुए रास्ते से हटकर हो । आप खुद पर काबू रखें और नमाज पढ़ने के बाद सड़कों पर आकर ऐसा कुछ ना करें जो इस्लामिक दायरे से अलग हो। आज के परिदृश्य में आपको एक ऐसा एहतेजाज़ का तरीका अपनाना है जोकि अमन तरीके से हो जो एक मिसाल बन सके और आपकी बात को मानने पर केंद्र सरकार मजबूर हो और किसी भी तरह का कोई भी नुकसान हमारे देश हमारे हमवतन भाइयों की जान माल का तथा समाज के लोगों का नहीं होना चाहिए हम जिस बात की मांग कर रहे हैं वह पुरअमन तरीके से ज्यादा असरदार होगी साथ ही जिला प्रशासन आप पर किसी तरह की ऐसी कार्रवाई ना कर सकेगा जिस से आने वाली नस्लों को उनके भविष्य को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा । अगर एहतजाज करना जरूरी ही ही तो आपको गली मोहल्ला मस्जिद और जुमा का दिन छोड़कर किसी ग्राउंड को जहां प्रशासन ने धरने प्रदर्शन की इजाज़त दी हुई है उसे चुनना चाहिए और जिला प्रशासन को इसकी पूर्व सूचना देकर सही तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराने का काम करना चाहिए यदि प्रशासन इजाजत न दे तो इस बारे में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है जिस तरह की कार्रवाई देखने को मिल रही है वह ना काबिले बर्दाश्त है इसलिए आप सभी से खास अपील है आप लोग कानून के दायरे में रहकर अपने प्रदर्शन को करें और अपना विरोध दर्ज कराएं ना कि दंगा फसाद करके क्योंकि दंगा फसाद किसी भी मसले का हल नहीं है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh