कांग्रेस के प्रस्तावित चुनाव कराये जाने के मद्देनजर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश से आये कांग्रेस संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीआरओ) श्री सतीश अग्रवाल ने कानपुर नगर पधारकर कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल मे शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष श्री नौशाद आलम मंसूरी सहित सभी स्तरीय कांग्र्रेसजनो से अलग-अलग साक्षात्कार कर वार्ड, शहर एवं प्रदेश स्तर के होने वाले संगठनात्मक चुनावों पर गहन चर्चा के साथ ही उपस्थित कांग्रेसजनो की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि बदलते हुये राजनीतिक परिवेश को देखते हुये आवश्यक है कि संगठन को सभी स्तर पर सुद्रढ़ और सशक्त बनाने के लिए 50 वर्ष से अधिक उम्र के कांग्रेस जनो को 50 प्रतिशत व नये 50 वर्ष से कम उम्र के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनकी सक्रियता एवं कार्य करने की क्षमता को मापदंड बनाकर उन्हे प्राथमिकता के साथ पद देने का आधार रखा जायेगा। संगठन के पदो पर जो नेताओं की गणेश परिक्रमा कर पद प्राप्त करने मे सफल हो जाते है उन्हे इस बार चिन्हित कर नये कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जायेगी।
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष श्री नौशाद आलम मंसूरी ने आये हुये जिला निर्वाचन अधिकारी (डीआरओ) श्री सतीश अग्रवाल का फूलमाला व शॉल पहनाकर स्वागत करते हुये उन्हे संगठनात्मक चुनावो के लिए आपेक्षित सभी तैयारिया उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुये यह भी कहा कि कानपुर का कांग्रेसजन अपने नेतृत्व के प्रति न केवल समर्पित है बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतरता से सक्रिय रखने मे भी तत्परता से जुटा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भूधर नारायन मिश्र, हाफिज मो0 उमर, संजीव दरियाबादी, अब्दुल मन्नान, शंकर दत्त मिश्र, मदन मोहन शुक्ला, पी0एस0 बाजपेई, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, बार काउन्सिल के उपाध्यक्ष अंकज मिश्रा, व्यापारी नेता महेश मेघानी, पदम मोहन मिश्रा, राजेश सिंह, राजकुमार यादव, मीना मिश्रा, इम्तियाज रईस, त्रिलोकी त्रिवेदी, पार्षद कौसर अली, मो0 इरफान, नूर आलम मदनी, हरीश गुप्ता, सिराज अहमद कुरैशी, नमिता कनौजिया, शानू बुन्देला, राजलक्ष्मी, जावेद जमील उस्मानी, संतोष गुप्ता, मुन्ना खां, नीरज द्विवेदी, मो0 तुफैल, जावेद मुल्ला, चन्द्रमणि मिश्र, डा0 प्रभात मिश्रा, अजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, समी इकबाल, रमेश


















