लेदर, रबड़ शू मेटीरियल मर्चेन्ट एसोसिएशन रजि. के तत्वाधान मे होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के प्रमुख लोगों ने भागीदारी सुनिचित की। इस कार्यक्रम मे आपसी भाईचारा एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास कुमार डांग ने कहा कि मनुष्य को एक दूसरे की सहायता और सर्वधर्म का सम्मान करना चाहिए। एसोसिएशन के महामंत्री श्री जियाउर रहमान अंसारी ने कहा कि जिस तरह कोरोनाकाल मे सभी नागरिको ने एक दूसरे की मदद की थी और इन्सानियत की मिसाल कायम करते हुए सामाजिक संघठनों के माध्यम से हर संभव मदद की थी उसी तरह हम सब को मदद करनी चाहिए। कोषाध्यक्ष श्री अनवर इकबाल ने आए हुए समस्त अतिरिक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया। प्रमुख रूप से विधायक श्री अमिताभ बाजपेयी जी, श्री मुकुन्द मिश्रा जी नूर आलम जी आदि व्यापार मंडल के लोग उपस्थित हुए। सहकोषाअध्यक्ष मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष पीयूष गर्ग, सचिन शुक्ला, सय्यद खालिद, मोहम्मद इमरान फरीद गुलज़ार अंसारी, संगठन मंत्री सालिम मलिक (बॉबी), अन्सार अहमद, मेराज अली, पवन जायसवाल मंत्री बिलाल अहमद, संतोष गुप्ता (पप्पी), मंत्री ओम हेमनानी बाला शरण बंसल (लालू), मजज गुम्ताज, दानिश हुसैन शिवम् सोनकर,मीडिया प्रभावीअमित कुमार छावड़ा,
लेदर रबड़ शू मटेरियल मर्चेंट एसोसिएशन


















