Advertisement

मुस्लिम जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना जरजिस अंसारी ने की शिवलिंग पर अभद्र टिप्पणी

नपुर__देश मे पैगम्बर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान के बाद लगातार देश मे हिन्दू देवी देवताओं को टारगेट बनाकर उनपर अभद्र व  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।ऐसे ही एक वीडियो के खिलाफ आज अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल कानपुर ने जूही थाने पहुंचकर वीडियो बनाने वाले मौलाना जरजिस अंसारी के ख़िलाफ़ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।शिकायतकर्ता अनिरुद्ध जायसवाल का कहना है मौलाना जरजिस “Indian Mixed Waazs” नामक एक यूट्यूब चैनल चलाता है जिसमे जरजिस ने भगवान शिव के ख़िलाफ़ अभद्र व आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किया है।जिसे करीब 36 लाख लोगों ने देखा है।मौलाना द्वारा बनाए गए वीडियो से हिन्दू आस्थाओं को ठेंस पहुंची है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।अधिवक्ता अनिरुद्ध की मांग है कि मौलाना पर सख्त कार्रवाई करते हुए यूट्यूब चैनल को तत्काल ब्लॉक किया जाए। मौलाना व उसके चैनल की गहनता से जाँच की जाए ताकि इसका विस्तृत सच सबके सामने आ सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh