Advertisement

प्रेसवार्ता हेतु विकासकार्यों के सम्बन्ध मे संक्षिप्तविवरण वा बैठक

 

कानपुर एयरपोर्ट विकास कार्य वर्तमान में कानपुर एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के रिवेशन (नई टर्मिनल बिल्डिंग) का कार्य प्रगति पर है। 106 करोड़ लागत का यह प्रोजेक्ट स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होगा यहाँ पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ एयरक्राफ्ट से प्रोजेक्ट में एका साथ सरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। नई टर्मिनल बिल्डिंग एक (03) बड़े विमानों के पार्किंग ‘व्यवस्था एवं एक समय में 300 पैसेंजर हेतु बैठने की व्यवस्था होगी। वर्तमान में कार्य की भौतिक प्रगति 58 प्रतिशत है तथा कार्यदायी संस्था यूपीआरएलएल द्वारा सिविल टर्मिनल के कार्य को अगस्त 2022 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।कानपुर मेट्रो परियोजना योजना की कुल लम्बाई 32 किमी है, जिसमें दो कारीडोर है। कारीडोर-1 की लम्बाई 23.6 किमी व 21 स्टेशन हैं। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत इसके प्रथम खण्ड में आई0आई0टी0 से मोतीझील तक का 9 किमी0 के सेक्शन का परिचालन मा० प्रधानमंत्री महोदय के कर-कमलों द्वारा दिनांक 28.12.2021 को प्रारम्भ हो गया है वर्तमान में कारीडोर-1 के अन्तर्गत भूमिगत सेक्शन का कार्य निम्नवत प्रगति पर है भूमिगत सेक्शन चुन्नीगंज से नयागंज (4 किमी०) सेक्शन का कार्य प्रगति पर है। अद्यतन 12 प्रतिशत हुई है। ब्रिटिश इण्डिया कॉरपोरेशन की भूमि के अभाव में कार्य बाधित है। भूमिगत सेक्शन नयागंज से ट्रांसपोर्ट नगर (4 किमी0) का भौतिक कार्य दिनांक
10.06.2022 से प्रारम्भ हुआ उपरिगामी 4 किमी0 सेक्शन (ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता) दिनांक 09.06.2022 को अवार्ड किया गया। 4. कॉरिडोर संख्या-2 (चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा-8) लम्बाई 8 किमी० सेक्शन का सर्वे कार्य प्रगति पर है। कानपुर मेट्रो योजना के कारीडोर-1 का कार्य वर्ष 2024 तक पूर्ण होना प्रस्तावित है। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर परियोजना के अन्तर्गत मालों की ढुलाई एवं रखरखाव हेतु जनपद कानपुर नगर की तहसील नर्बल के ग्राम हाथीपुर, महाराजपुर एवं फुफवार सुईथोंक में प्रस्तावित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए कुल 70.4080 भूमि प्रभावित हो रही है, जिसमें 56.15हे0 निजी भूमि एवं 14.25 हे0 सरकारी भूमि है मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क हेतु अर्जित की गयी निजी भूमि का कुल • प्रतिकर 133.39 करोड़ निर्धारित किया गया, जिसमें से लगभग 95 करोड़ रू० धनराशि प्रभावित भूस्वामियों को भुगतान की जा चुकी है। शेष धनराशि का भुगतान किया जा रहा है मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क हेतु पुर्नग्रहीत सरकारी भूमि 14.25हे0 में से 3.33हे0 बंजर भूमि की भूमि परियोजना को प्राप्त हो गयी है, जिसकी धनराशि भी जमाकी जा चुकी है एवं शेष संरक्षित भूमि (चारागाह आदि) 10.92हे0 से लगभग 6.25हे0 भूमि का प्रस्ताव वैकल्पिक भूमि के लिए अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०). कानपुर नगर दिनांक 27/10/2021 को उपलब्ध कराया जा चुका है एवं शेष 4.67हे0 भूमि के बारे में शासन स्तर से वैकल्पिक भूमि को प्रस्ताव अपेक्षित है। मेगा लेदर क्लस्टर कानपुर नगर में जाजमऊ स्थित टेनरियों द्वारा गंगा नदी के प्रदूषण को देखते हुए रमईपुर में ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में मेगा लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट का गठन किया गया है मुख्य सचिव उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में दिनांक 28-03-2022 को आयोजित बैठक में निर्देशित किया गया कि मेगा लेदर क्लस्टर की भूमि को सतत बनाने हेतु क्लस्टर एरिया में स्थिति कुरौना बहादुर नगर एवं मंगरासा ग्रामों में स्थिति लगभग 35.237हे० ग्राम सभा की भूमि का विनिमय निजी क्षेत्र की इतनी ही भूमि से किया जाना है एस०पी०वी० मेगा लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट (यू०पी०) लि० द्वारा ग्राम रावतपुर में 14.16 हे0 एवं ग्राम विरसिंहपुर में 21.16380 भूमि अर्थात कुल 35, 3239 हे0 कय की गयी भूमि से विनिमय का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुपालन कार्यालय के पत्र सं0-711/ डी०एल०आर०सी०/ 2022-23 दिनांक 30-04-2022 द्वारा विनिमय प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। प्रकरण में शासन स्तर से निर्णय लिया जाना अपेक्षित है इस परियोजना में 13.00 हजार करोड़ रू० निवेश की सम्भावना है तथा एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलन की सम्भावना है डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कोरीडोर परियोजना मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद कानपुर नगर में भी डिफेन्स कोरीडोर परियोजना की स्थापना की जा रही है। इस हेतु कानपुर नगर की तहसील नर्वल के ग्राम साढ़ की कुल 221.6143 हे० भूमि की आवश्कता है, जिसमें ग्राम समाज की 43.41700, निजी भूमि 178.1973हे0 कय की जानी है। निजी भूमि में से 141.35960 भूमि कय की जा चुकी है तथा 36.8377 हे0 अर्जन किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त अर्जन की जाने वाली भूमि की अधिसूचना दिनांक 11/4/2022 को निर्गत की जा चुकी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh