Advertisement

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों की हो रही अवहेलना – कमल अग्रवाल

कानपुर।लोक निर्माण विभाग, कानपुर नगर के मिनिस्ट्रियल सदस्यों द्वारा संगठन को अवगत कराया गया है कि जनपद कानपुर नगर में कार्यरत निर्माण खण्ड 2 (भवन) के अधिशाषी अभियन्ता श्री प्रकाश सिद्धार्थ ने शासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए, प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता करने की ठान ली है। मुख्य सचिव कार्मिक अनुभाग 4, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के शासनोदश के द्वारा दिनांक 13मई 2022 में दिए गए स्पष्ट आदेश के विपरीत जाकर समूह ग के कार्मिकों का पटल परिवर्तन 3 वर्ष के उपरान्त अनिवार्य रूप से पटल परिवर्तन करने के आदेश दिए गए हैं, परन्तु मुख्य अभियन्ता, कानपुर क्षेत्र लोक निर्माण विभाग कानपुर के 18 अप्रैल 2022 द्वारा तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश थे, लेकिन निर्माण खण्ड 2 लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर के अधिशाषी अभियन्ता श्री प्रकाश सिद्धार्थ द्वारा स्थानान्तरित कार्मिकों को कार्यमुक्त न करते हुए, घोर प्रशासनिक वित्तीय अनियमितता करने के उद्देश्य से निर्माण खण्ड2 लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर के स्थानान्तरित वरिष्ठ सहायक श्री अजय सिंह आदि को चार्ज देकर पुनः विस्थापित करने का षड़यन्त्र किया जा रहा है, जिसकी संगठन घोर निन्दा करता है।यदि 3 दिन के अन्दर उपरोक्त अधिशाषी अभियन्ता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो मजबूर होकर संगठन आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। बैठक की अध्यक्षता श्री कमल अग्रवाल, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा की गयी और उनके द्वारा समस्त आये हुए कर्मचारियों को उनकी शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों से तत्काल कराने का आश्वासन दिया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh