कानपुर । मरहूम शहर काज़ी जनाब आलम रज़ा नूरी और मरहूम शहर काज़ी जनाब मौलाना रियाज़ अहमद के बहुत ही नज़दीकी रहे प्रमुख समाजसेवी दोस्त मोहम्मद अंसारी ने आज कानपुर हिंसा करने वालों के खिलाफ खुलकर बयान दिया , उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा ने जो बयान दिया उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है फिर अब किस बात का हल्ला हो रहा है । प्रमुख समाजसेवी दोस्त मोहम्मद ने कहा कि इस्लाम हमे सिखाता है आपस में भाई चारा बनाओ न कि पत्थर चलाओ । उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और उनके द्वारा समाजविरोधी तत्वों के घरों और उनके कार्य स्थल पर बुलडोजर चलवाये जाने की नीति का भी खुलकर समर्थन किया । आगे कहा कि अगर दण्ड नीति प्रबल नहीं होगी तो सुशासन कैसे लाओगे ,अपराधियों में भय व्याप्त है और जिसके अंदर कुछ गलत नहीं है उसे डर किस बात का है ।नबी ने जो रास्ता दिखाया है आज मुसलमान उस रास्ते से भटक गया है जिसका कारण ये है कि उनमें शिक्षा की कमी है ।मौलाना तौकीर रजा को आड़े हाथों लेते हुए समाजसेवी दोस्त मोहम्मद ने कहा कि जो आलिम हैं वो उन भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाना नहीं चाहते हैं । वो चाहते हैं कि मुसलमानों का भटका हुआ वर्ग ता-उम्र उनका गुलाम बना रहे। बहुत से मज़लूमों और बेसहारा लोगों को जीवन-यापन में सहयोग देने वाले दोस्त मोहम्मद अंसारी ने कहा कि जुमे का दिन अल्लाह के बंदों की इबादत के लिए है न कि दंगा फसाद के लिए ,इस दिन तो अपने ज़मीर को अल्लाह की राह पर लगाओ । हम उन नबी की राह पर चलने वाले हैं जिन्होंने दुश्मनों को भी गले लगाकर सदा इज़्ज़त बख्शी ,और आज कुछ लोग इस्लाम का एक नया ही मतलब समझाने में लगे है । नूपुर शर्मा की बयानबाजी का अंजाम उन्हें नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें पार्टी से निकाल कर दे दिया है। आज भारत की विदेश नीति जिस सुदृढ़ स्थिति में है उसका कारण भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन्होंने हमे सारी दुनिया के सामने सर उठा कर चलना सिखाया
आतंक का साथ देकर नबी के नाम को बदनाम न करें : मोहम्मद अंसारी


















