कानपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष विभाग वर्षों से कार्यरत लिपिक कश्यप कान्त दुबे एवं हिमांशु साहू का स्थानान्तरण करने के संबंध में केडीए बोर्ड सदस्य राम लखन भागवत प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने पत्र मैं लिखा अधिकारियों को अवगत कराया कि विगत कई बार आपको पत्रों के माध्यम से अवगत कराया है कि प्राधिकरण में उपाध्यक्ष विभाग में तैनात लिपिक का स्थानान्तरण करने के लिए परन्तु आपके द्वारा पत्र देने के उपरान्त भी कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जाती है। उपाध्यक्ष कार्यालय में पदस्थ लिपिकों द्वारा कई बार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है एवं अवर अभियन्ता के स्थानान्तरणों में एवं स्थानान्तरणो लिपिकों के स्थानान्तरणों में भी खेल-खेला जाता है, इनके माध्यम से जिनका स्थानान्तरण अन्य जगह होता है, उनको पुनः उन सीटों पर पहुंचाने का कार्य किया जाता है एवं विभागीय कार्यों में भी जाँचा को प्रभावित किया जाता है। आपसे कई बार पत्रों को देने के उपरान्त भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है। आपके पत्रों को मी उपाध्यक्ष महोदय के कार्यालय में रोका जाता है एवं जानकारी नहीं दी जाती है। इनको तत्काल प्रभाव से प्राधिकरण के अन्य विभाग में स्थानान्तरण करने के लिये स्वतः आप संज्ञान, काकअथवा सक्षम अधिकारी को निर्णय लेने को अग्रसारित करें। कई आरोप होने के बावजूद इनको अहम जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए एवं किसी सीनियर कर्मचारी को जिम्मेदारी दी जाए जो आशुलिपिक कर्मचारी हो एवं पी०ए० की योग्यता रखता हो। आपक ध्यान आकर्षित कर रहा हूँ।
वर्षों से कार्यरत लिपिक के लिए केडीए बोर्ड सदस्य राम लखन भागवत ने पत्र लिखकर शिकायत की


















