कानपुर। थाना चकेरी अंतर्गत पीएसी मोड श्याम नगर में बीच एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवकों ने बेकाबू होकर वृद्ध महिला दीप्ति गुप्ता सिविल लाइन निवासी को टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध महिला घायल हो गई। स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए तभी वृद्ध महिला को क्षेत्रीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की शरीर की काफी हड्डियां डैमेज हो चुकी थी। काशीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने जवाब देते हुए। जिले के हैलेट अस्पताल में रिफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने हैलेट अस्पताल न जाकर प्राइवेट अस्पताल अनुराग हॉस्पिटल शारदा नगर स्थित भर्ती करा दिया। जहां पर वृद्ध महिला का ऑपरेशन किया गया । उसके बाद भी स्कूटी सवार युवको ने उनका हाल चाल न लेते हुए संपर्क नही किया। वृद्ध महिला ने समाजसेवी बीना मिश्रा की मदद ली उनसे बातचीत की उसके बाद थाना चकेरी पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन उसके बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। चकेरी पुलिस ने अभी भी ना कोई सीसीटीवी फुटेज निकलवाया और ना ही वृद्ध महिला की किसी भी प्रकार की मदद की जो कि इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। समाजसेवी वीना मिश्रा जी उनको न्याय दिलाने के लिए थाने चौकी के चक्कर लगा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उस वृद्ध महिला को न्याय मिलेगा कि नहीं।
स्कूटी सवार युवको ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर हुए फरार


















