Advertisement

बेटी पैदा होने पर छोड़ा था पति ने–कोट कचेरी के चक्कर लगाकर थक गई तो सुरु की लॉ की पढ़ाई,

घंटाघर के पास हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के होटल सोभित पैलेस में लॉ स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी काफी देर तक कमरा बंद होने पर होटल संचालक को संदेह हुआ दरवाज़ा भड़बड़ाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो होटल मैनेजर द्वारा इंट्री रजिस्टर में अंकित महिला का मोबाईल नम्बर मिलाया गया जो स्विच ऑफ़ आ रहा था जिसके बाद होटल के रजिस्टर में महिला द्वारा भरा गया एड्रेस पर सम्पर्क कर महिला की जानकारी दी गई जब महिला का भाई होटल पहुंचा तो उसी के सामने दरवाज़ा खोला गया तो युवती पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी । पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है देर रात तक

पति को सजा दिलाने के लिए शुरू की थी लॉ की

पढ़ाई डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि बर्रा दो निवासी सविता गौतम ( 28 ) ने शुक्रवार को हरबंशमोहाल के शोभित पैलेस में फांसी लगाकर जान दे दी । पिता गयादास ने बताया कि चार साल पहले श्याम नगर निवासी वेद प्रकाश से शादी हुई थी । शादी के बाद विवाद और फिर बेटी पैदा होने के चलते पति ने छोड़ दिया था । पति के छोड़ने के चलते मानसिक तनाव में चल रही थी । कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते – लगाते इतना थक गई थी कि लॉ की पढ़ाई शुरू कर दी थी । मानसिक रूप से परेशान होकर बेटी ने फांसी लगाकर जान दी है ।

पुलिस को शव के पास से मिला सुसाइट नोट जिसकी जांच कर रहीं हरबंस मोहाल पुलिस,

सुसाइड नोट में लिखा- बेटी का ख्याल रखना जांच के दौरान हरबंशमोहाल पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला । इसमें सविता ने लिखा था कि उसकी मौत की जिम्मेदार वह स्वयं है । मायके वालों के लिए लिखा था कि बेटी का ख्याल रखना भाई ओम प्रकाश , तीर्थराज व कार्तिक ने परिवार के लोगों को किसी तरह संभाला ।

हरबंस मोहाल क्षेत्र के कई होटल उड़ा रहें नियम कानून की धज्जियां लोकल आईडी पर दे रहें कमरा छापे के दौरान कई बार तो बगैर आईडी के भी कमरे देते पकड़े गए ये होटल वाले लेकीन कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति कर अपना पर्ला झाड़ लेते है सम्बन्धित अधिकारी

हरबंस मोहाल क्षेत्र में आपको दिनभर प्रेमी जोड़ों को होटल में आते जाते देख सकते है आई डी हो तो ठीक नहीं हो तो भी आसानी से मिल जाते हैं कमरे उच्चाधिकारी एक बार गुप्त जॉच ज़रूर कराए

घंटाघर से लेकर सुतर खाना व रेलवे स्टेशन परिसर तक फैली है दलालों की फ़ौज।

घंटाघर से लेकर सुतर खाने तक होटल दिलाने वाले दलालों की फ़ौज आपको हर तरह को सुविधा मिल जाय गी बता कर आसानी से दिला देते है कमरा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh