Advertisement

स्व: शेर सिंह नेगी की पुण्यतिथि के अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला इकाई जलकल प्रांगण कानपुर की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार कर्मचारियों के मसीहा स्व. शेर सिंह नेगी की पुण्यतिथि के अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम बेनाझाबर स्थित जलकल प्रांगण के बाहर संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्व. शेर सिंह नेगी के पुत्र हर्ष सिंह नेगी ने बताया कि सन 1999 में स्व. शेर सिंह नेगी का देहांत हुआ था उसके बाद से हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन होता है, इस बार शरबत वितरण कार्यक्रम में लगभग 4000 लोगों ने शरबत पिया। बाबा महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित नरेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्व. शेर सिंह नेगी ने कर्मचारियों के हित के लिए तमाम कार्य किए हैं जिसके लिए कर्मचारी आज भी उनको याद करते हैं। शरबत वितरण के बाद श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई,जिसमें महासंघ के तमाम कर्मचारी नेता एवं स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh