Advertisement

भारत सरकार की अन्य योजनाओं की विकास भवन के सभागार में समीक्षा की

कानपुर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज भारत सरकार गिरिराज सिंह ने जनपद भ्रमण के दौरान दिशा बैठक की तर्ज पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ग्रामीण, विकास, भूमि, संसाधन एवं पंचायती राज की योजनाओं तथा भारत सरकार की अन्य योजनाओं की विकास भवन के सभागार में समीक्षा की
मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत सरकार की यह प्राथमिकता है….कि देश में कोई भी व्यक्ति भूख से ना मरे….श्रमिकों को अपने गांव में ही रोजगार मिल सके इस उद्देश्य के साथ यह योजना संचालित की जा रही है….इसमे जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा यह समीक्षा की जाए कि इस योजना के अंतर्गत कितने व्यक्तियों को 100 दिन का रोजगार दिया गया कितने व्यक्ति ऐसे हैं…जिनको कम दिन का इसका लाभ मिला। मनरेगा के अंतर्गत जितने कार्य चल रहे हैं… उनकी जनपद स्तर में प्रभावी समीक्षा होनी चाहिए…इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए जिसमें मा0 जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पंचायत के सभी कार्मिक व ग्राम पंचायत के कुछ व्यक्ति सम्मिलित हो इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी ।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh