Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आयोजित किया समस्या समाधान शिविर

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा समस्या समाधान शिविर शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में आयोजित किया| शिविर मे विवाह पुरस्कार योजना, बैट्री चलित ट्राईसाईकिल, रेलवे रियायति प्रमाण पत्र, रेलवे यूनिक कार्ड,यू डी आई डी कार्ड विकलांग , विधवा ,वृद्धा पेंशन ,कृतिमअंग उपकरण, दुकान संचालन ऋण योजना , विकलांग विवाह पुरस्कार योजना सहित सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं के आवेदन भरे गये | शिविर में कुल 168 दिव्यांगजनों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया|
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की प्रत्येक रवीवार व मंगलवार को दिव्यांगजनो की सुविधा के लिये राष्ट्रीय विकलांग पार्टी शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में शिविर का आयोजन करती है|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh