Advertisement

बहुजन मुक्ति पार्टी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

कानपुर, बहुजन मुक्ति पार्टी के तत्वाधान में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत जिला अध्यक्ष कानपुर नगर रामपाल कोरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया! मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट मनका प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी, महिला विंग प्रदेश सचिव बबली गौतम महिला विंग जिला अध्यक्ष वंदना सचान , मास्टर तुलसीराम बाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उपस्थित हुए!
कार्यक्रम के दौरान संभाग प्रभारी अमित दोहरे,बिल्हौर भीम आर्मी युवा मोर्चा वि0स0 कृपा शंकर गौतम आजाद समाज पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह कोरी पूर्व जिला महासचिव मनीष राना हीरा गौतम, अन्य लोगों ने बहुजन मुक्ति पार्टी का दामन थामा। महिला विंग प्रदेश सचिव बबली गौतम ने कहा कि समाज को नई दिशा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिखाई लेकिन हम उनके किए गए कार्यों पर चलते नहीं हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपना जीवन दलित पिछड़ों की लड़ाई के लिए अपना जीवन त्याग दिया समाज हम सबको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कार्यों पर चलना चाहिए, समाज में दलित पिछड़ों का शोषण उच्च जाति वालों में हमेशा किया है लेकिन हमको डरने की आवश्यकता नहीं है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के किए गए कार्यों पर चलकर हम लोग को तरक्की मिलेगी और हम लोगों का जीवन सुखमय होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh