Advertisement

बालाजी पार्क किदवई नगर में योग शिविर का आयोजन

भारतीय योग चिकित्सक संघ एवं कैप्टन मनुज गुप्ता सेवा समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आज योग दिवस के अवसर पर वाई-ब्लॉक स्थित बालाजी पार्क किदवई नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं योग दिवस का अलग ही उत्साह देखने को मिला,वही अलंकृति निगम द्वारा रंगोली को सजाया गया, वही शिविर में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा भी योग किया गया। योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर स्नातक संघ के विधायक अरुण पाठक का आगमन हुआ। उन्होंने योग शिविर में आकर लोगों के साथ मिलकर योग किया एवं उनके इस आयोजन की प्रशंसा भी की,योग शिविर के उपरांत समिति द्वारा जलपान का भी आयोजन किया गया था इस योग शिविर को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से जय प्रकाश गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता, शरद श्रीवास्तव,कीर्ति निगम,नीतू अग्रवाल,सुशील अग्रवाल,दीपक मिश्रा,श्याम तिवारी,प्रेमा खंडेलवाल,स्वरूप नारायण,महेश बजाज,सुधीर बाजपेई,रमेश शुक्ला,दुर्गेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh