Advertisement

मध्य योग शिविर का आयोजन आईएमए परिसर परेड कानपुर में किया गया।

कानपुर, 8वें विश्व योग दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा मध्य योग शिविर का आयोजन आईएमए परिसर परेड कानपुर में किया गया। इस योग शीविर में कानपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भाग लिया योग गुरु जय नारायण तथा उनके सहयोगी विष्णु गुप्ता ने योग सिखाया।
उपरोक्त कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन तथा स्वस्थ रहने की कला सिखाई गई तथा उनसे होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया उन्होंने ये भी बताया कि योग करने से मधुमेह, हृदय रोग हड्डी एवं जोड़ रोग ,पेट रोग जैसी बीमारियो से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है तथा सुबह योग करने से मनुष्य स्वस्थ एवं निरोग रहता है।
आज के शिविर में आए हुए चिकित्सको का स्वागत आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर के सचिव डॉ देबाज्योति देवराय ने दिया तथा आज के प्रशिक्षक श्री जय नारायण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला, डॉ देबाज्योति देवराय, डॉ पूर्णिमा दीक्षित उपाध्यक्ष डॉ दिनेश सचान उपाध्यक्ष, डॉ अमित सिंह गौर वित्त सचिव, डॉ अंबिका प्रसाद , डॉ गुलसगुफ्ता आदि चिकित्स्क उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh