Advertisement

अलमारी के कारखाने में लगी भीषण आग

कानपुर में एक अलमारी के कारखाने में भीषड़ आग लग गई। वहीं आग के विकराल रूप ने अगल बगल के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मामला रेलबाजार थानाक्षेत्र के सुजातगंज का है, जहां मंगलवार दोपहर एक अलमारी के कारखाने में आग लग गई। घनी आबादी में कारखाना बने होने के कारण, आग ने आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। उधर इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल की करीब आधा दर्जन गाडियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। गनीमत की बात रही कि, घटना में कोई जमहानि नहीं हुई। वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh