Advertisement

नियम विरुद्ध रखे गए ट्रांसफार्मर हादसों को दे रहे न्यौता

कानपुर: विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों को लेकर वर्ष 2010 में नए नियम पारित किए गए थे। नियम पारित हुए करीब 12 वर्ष होने को आये है। विद्युत विभाग इन नियमों को दरकिनार किये हुए है।
बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए कई नियम बनाए गए थे। इनमें से ट्रांसफार्मर को 4 से 5 फिट ऊंचे चबूतरे पर रखा जाना चाहिए, ट्रांसफार्मर के चारों ओर जालियों का घेरा बना होना चाहिए व अन्य नियम बनाये गए थे। परन्तु विद्युत विभाग द्वारा नियमों से खिलवाड़ कर ट्रांसफार्मर रख दिये गए। नियम विरुद्ध रखें गए ट्रांसफार्मर की पड़ताल करने जब हमारी टीम इसकी सत्यता जानने के लिए कानपुर के जाजमऊ छबीले पुरवा केस्को सबस्टेशन क्षेत्र में निकली तो नियम विरुद्ध रखें गए ट्रांसफर देखकर दंग रह गई।
करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर में से 1 ट्रांसफार्मर ही नियमों पर खरा उतरा बाकी के ट्रांसफार्मर बिना जालियों के खुले में रखें गए थे, किसी की जाली छतिग्रस्त पड़ी थी, कई ट्रांसफार्मर बिना चबूतरे के रखे गए थे, तो किसी का चबूतरा भी खस्ता हाल था। यह सब ट्रांसफार्मर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रखें गए है।बिजली विभाग की अनदेखी आम लोगो के लिए मुशीबत बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि छबीले पुरवा केस्को सबस्टेशन के कर्मचारियों को कई बार इस विषय मे अवगत कराया परन्तु विभाग के लोगों के कानों तले जूं तक नही रेंगी।
नियम विरुद्ध रखे ट्रांसफार्मर की वजह से कई जानवर इसकी चपेट में आने से अपनी जाने तक जवां चुके है।
छोटे छोटे बच्चे खेलने के दौरान यदि ट्रांसफार्मर के पास चले जाएं तो बड़ा हादसा हो सकता है।
बारिश नजदीक है और ट्रांसफार्मर की इस दुर्दशा से हादसों का खतरा बना हुआ है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh