Advertisement

दुर्घटना से देर भली सावधानी हटी, दुर्घटना घटी

दुर्घटना से देर भली सावधानी हटी, दुर्घटना घटी

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे प्रशासन दिखा लापरवाह

6 नंबर प्लेटफार्म पर हो सकता था बड़ा हादसा

हमारी छोटी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है कई लोग जल्दबाजी में घर पहुचने की इसी चाह में न जाने कितने लोग दुर्घटनाओं में अपनी जान गवां देते हैं। वही पटरी पर चलने का पहला अधिकार ट्रेन का है’ लेकिन कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में लाइन को पार करते हुए दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं। ताजा मामला आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 पर देखने को मिला जहां महिलाएं पुरुष, बुजुर्ग, अपने अपने समान के साथ रेलवे लाइन फाध, रहे थे उनको रोकने टोकने के लिए रेलवे का कोई आरपीएफ, जीआरपी, का जवान प्लेटफार्म पर मौजूद नहीं था और ना ही कोई रेलवे कर्मचारी मौजूद था। अगर मौके पर ट्रेन आ जाती तो कई लोगों को आज अपनी जान गवानी पड़ती। जिम्मेदार अधिकारी कब ध्यान देंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh