Advertisement

कानपुर में एक बार फिर से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। बारात के दौरान फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो स्वरूप नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की बात कर रही है।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि , किस तरह से दो युवक बीच रोड पर फायरिंग कर रहे हैं। एक युवक ने पहले सड़क पर खड़े हो कर फायरिंग की , फिर उसने दूसरे को बंदूक दी, जिसके बाद दूसरे ने ओपन कार से फायरिंग की। बताया जा रहा है, दोनों युवक बारात में शामिल थे। वहीं पूरे मामले पर पुलिस वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। बताते चलें कि आए दिन हर्ष फायरिंग करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करती है, इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh