Advertisement

महापौर प्रमिला पाण्डे ने परमट में पुष्पेंद्र चौराहे का किया उदघाटन

 

कानपुर । बाबा भोलेनाथ की छत्रछाया और माँ गंगा के तट पर बसे परमट में आज समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने पुष्पेंद्र चौराहे का उदघाटन किया । विधायक अमिताभ बाजपेई और पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी सहित शहर की गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में हुए इस उदघाटन में समारोह में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया । कलाकारों ने यहां अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस दौरान भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया गया । डीएवी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पिंकू यादव की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित इस समारोह में महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि पुष्पेंद्र सिंह का जीवन बाबा भोलेनाथ की भक्ति और छात्रों की सेवा में गुजरा था । उन्होंने अल्पायु में ही ऐसे सेवा कार्य किए जो लोगो के लिए प्रेरणा स्रोत बने । अपनी लोकप्रियता के चलते डीएवी कालेज में पहली बार में ही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए । उनकी समाज सेवा के मद्देनजर नगर निगम ने इस चौराहे का नाम पुष्पेंद्र चौराहा रखा । इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी पुष्पेंद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला । पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री और परमट व्यापार मंडल अध्यक्ष राम सिंह यादव के संयोजन में हुए समारोह में बड़ी संख्या में राजनैतिक और सामाजिक हस्तियों के अलावा छात्र नेताओं ने शिरकत की ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh