कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने और मृतक आश्रितों, व रिटायर हुए कर्मचारियों को समय पर भुगतान न होने के साथ कई अहम बिंदुओं पर अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य किशन लाल सुदर्शन ने नगर निगम, कानपुर विकास प्राधिकरण, जिला परियोजना, डूडा विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। नगर निगम सभागार में हुई इस बैठक में कहा कि भाजपा सरकार मैले, कुचैले, अनपढ़, अबोध, असहाय, वंचित, पीड़ित, गरीब सभी वर्ग के चौमुखी विकास के लिए समर्पित है। इसलिए अधिकारी वर्ग शासन की नीतियों के अनुसार कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए कार्य करें। बैठक में विवादित, गैर विवादित, मलिन बस्तियों में रहने वालों को स्वामित्व प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र बंधुओं को लाभ दिए जाने, आउटसोर्सिंग व शहरी आजीविका केंद्र और कर्मचारियों को समय पर वेतन दिए जाने सहित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
किशन लाल सुदर्शन ने नगर निगम, कानपुर विकास प्राधिकरण, जिला परियोजना, डूडा विभाग के अधिकारियों संग बैठक की।


















