Advertisement

एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल में हुआ हादसा, मजदूर की मौत

कानपुर (एसएनबी)। बुधवार देर रात चकेरी एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में जेसीबी बैक करते समय एक हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर पहुँची चकेरी पुलिस ने घायल साथी मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चकेरी के मवइया गांव में एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में जेसीबी बैक करते समय मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल मजदूर को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा। साथियों ने मृतक का नाम 30 वर्षीय पप्पू निवासी लखीमपुर खीरी के मदारपुर गांव का बताया है। जबकि देर रास्त तक घायल साथी की पहचान नही हो सकी। पुलिस का कहना कि दोनों के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh