कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम हनिया, मदारपुर में मैक्रोनी खाने से दो सगे भाइयों की हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन अस्पताल लेकर जाते तब तक एक युवक मोहित यादव की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक रोहित का हैलट में इलाज चल रहा है। मृतक युवक टेनरी में कार्य करता था।
– मृतक के चाचा ने बताया कि 22 जून की शाम को 6 बजे बच्चो की माँ पुष्पा ने खेत पर मैक्रोनी बनाई जिसे खा कर दोनों भाई मोहित और रोहित की तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन दोनों को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन तब तक युवक मोहित ने दम तोड़ दिया। वही युवक रोहित का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कानपुर –मैक्रोनी खाने से दो भाइयों की हालत बिगड़ी,एक की हुई मौत


















