Advertisement

डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में दिवसीय जनपदीय अधिवेशन संपन्न

कानपुर, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन सिविल लाइंस, कानपुर नगर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, कानपुर दिवार्षिक जनपदीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ | अधिवेशन  मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माला अर्पण करते हुए किया गया। निर्विरोध चुनाव हुआ संपन्न जिसमें अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा मंत्री उदय राज सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेत्री दुबे, समप्रेक्षक मेवा लाल चुने गए। अधिवेशन में उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। कार्यक्रम संचालन उदय राज सिंह ने किया। इस अवसर पर बीएल गुलरिया सलाहकार अजय बाल्मीकि रजनीश श्रीवास्तव लंकेश तिवारी, अजय कुमार द्विवेदी, प्रत्यूष द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh