Advertisement

बोट क्लब में आज पहला ट्रायल का आयोजन

दशकों पुराना कानपुर वासियों का बोट क्लब का सपना आज पूरा हुआ और बोट क्लब में आज पहला ट्रायल का आयोजन किया गया । प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की । विधि विधान से हुए पूजन के बाद शुरू हुए ट्रायल में नौका चलाकर प्रतिभागियों ने लोगों का मन मोह लिया । लव-कुश गंगा बैराज स्थित बोर्ड क्लब में हर आयोजन में सांसद सत्यदेव पचौरी , सांसद देवेंद्र सिंह भोले , विधायक अरुण पाठक , सुरेंद्र मैथानी और अभिजीत सिंह सांगा सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की । बताया गया कि कई चरणों में ट्रायल होने हैं , उसी की आज की शुरुआत की गई है । कहा गया कि अभी तक कानपुर की पहचान ग्रीनपार्क से थी लेकिन जल्द ही वह बोट क्लब के कारण कानपुर दुनिया में प्रसिद्ध होगा । विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने संबोधन में कहा कि यह बोट क्लब कानपुर शान बनेगा । उन्होंने कहा कि अगर स्वयं को बचाना है तो माँ गंगा को स्वच्छ रखे । कार्यक्रम के अंत में पतित पावनी माँ गंगा की आरती की गयी ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh