Advertisement

इक़रा स्कूल के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कानपुर, इक़रा पब्लिक गर्ल्स हाई स्कूल बाबू पुरवा कानपुर के मेधावी छात्र / छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा सनोबर फातिमा ने 90.16% अंक प्राप्त करके विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री इज़हार अहमद ने बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया कि 19 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शबनम निज़ामी ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों एवं बच्चों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय के प्रबन्धक मो. फुरकान अंसारी ने सभी बच्चों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामना दी। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करना था, जिससे कि ये समाज के लिये प्रेरणास्त्रोत बनें।आज कार्यक्रम में बतौर अतिथि दीपक सक्सेना जी (जनता इंटर कालेज लेक्चरर) ने बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य छात्रों उमरा सलीम, माहेनूर फातिमा, अजरा बानो, समैरा, अलफिशा फातमा, लायबा खान, अर्शी फातमा, हिफ्जा अख्तर, इकरा बानो अंसारी, आदि को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh