Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रखर समाजसेवी एवं लोकतंत्र सेनानी ब्रह्मलीन गौरी शंकर अवस्थी की 25वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आज माथुर व जनहित भवन देव नगर में संपन्न हुई ।
श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय बहादुर पाठक ने कहा कि ब्रह्मलीन गौरी शंकर अवस्थी समाज से लेकर संगठन तक अपने कार्यों के बल पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है जो आज भी जीवंत है और संगठन एवं समाज के लिए एक प्रेरणा भी हैं । श्री अवस्थी बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर समाज के हर वर्ग में कार्य करते हुए अनेकों ऐसे प्रासंगिक कार्य किए जो आज भी जीवंत है और लोग उन्हें याद करते हैं 1995 में एक ईमानदार सभासद होने का गौरव भी श्री अवस्थी ने प्राप्त किया 1969-70 में हलीम मुस्लिम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से अध्यक्ष निर्वाचित होकर उन्होंने यह साबित कर दिया आर एस एस की विचारधारा को अपनाते हुए भी कैसे समाज के विभिन्न वर्गों में कार्य किया जाता है श्री अवस्थी को हलीम मुस्लिम कॉलेज का प्रथम एवं आखिरी हिंदू अध्यक्ष होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है ।
सभा के उपरांत लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया जो कार्यकर्ता आपातकाल में जेल गए थे ।
अध्यक्षता सुनील बजाज संचालन अवधेश सोनकर एवं आभार अनूप अवस्थी ने किया ।
श्रधांजलि सभा में महापौर प्रमिला पाण्डेय सलिल विश्नोई महेश त्रिवेदी रमेश चिंतक रघुनन्दन भदौरिया पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया अनिता गुप्ता शिव राम सिंह संतोष शुक्ला श्याम बाजपेई सरोज सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने श्रधा सुमन अर्पित करते हुए अपने विचार प्रकट किए

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh