Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ एवं पूर्व ए.डी.जी.पी. आर.बी. श्री कुमार को रिहा करो

कानपुर, लोकतंत्र बचाओ आंदोलन सामाजिक संस्था के नेतृत्व में मंडल आयुक्त कानपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदीप यादव ने कहा कि गुजरात ए.टी.एस. द्वारा समाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ एवं पूर्व ए.डी.जी.पी आर बी श्रीकुमार की गिरफ्तारी की निंदा करते है। चूंकि उक्त गिरफ्तारियां मा० सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जकिया जाफरी की याचिका निरस्त होने के तत्काल बाद जिस तरह से की गयी है उससे स्पष्ट होता है कि सरकार आम जन में भय उत्पन्न कर जनता की मौलिक समस्याओं की ओर से जनता का ध्यान हटाना चाहती है और देश में भय व आतंक का माहौल स्थापित करना चाहती है।उपरोक्त परिस्थिति मे हम गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज पुलिस प्राथिमिकि (F.I.R.) को रद्द करने की माँग करते हैं तथा तीस्ता सीतलवाड आर.बी. श्रीकुमार एवं संजीव भट्ट की रिहाई की भी मांग करते हैं।
हमारी अपेक्षा है कि सामाजिक कार्यों में लगे सामाजिक कार्यकर्ताओं जनहित में याचिका प्रस्तुत करने वाले याचिकाकर्ताओं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के विरूद्ध की जा रही दमनात्मक कार्यवाहियां विधिदिरूद्ध तरीके से न की जाये। ज्ञापन के दौरान कुलदीप सक्सेना विजय चावला आशीष कुमार सिंह मोहम्मद सुलेमान आभा शुक्ला प्रदीप यादव शाकिर अली उस्मानी उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh