Advertisement

बाबा बिरयानी में खाद्य विभाग ने की छापेमारी

कानपुर। 3 जून को हुई हिंसा को लेकर जिलाप्रशासन ने बाबा बिरयानी के संचालक मुख्तार बाबा पर खाद्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शहर के कई नॉनवेज होटलों में प्रशासन और पुलिस बल के साथ खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की और सैंपल करके साथ ले गए।
कानपुर हिंसा में मुख्य आरोपी जफ़र हयात को फंडिंग करने वाले बाबा बिरयानी के मालिक बाबा मुख्तार को जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ ही पुलिस अभी अन्य बिन्दुओं पर जांच भी कर रही है और इस मामले से रोजाना नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने भारी फोर्स और एसडीएम सदर व एसीएम द्वितीय के साथ जाजमऊ स्थित बाबा बिरयानी और बाबा फ़ूड कोर्ट में छापेमारी की। साथ ही अन्य के आउटलेंटों पर एक साथ छापेमारी कर दी। परेड स्थित जे.जे फूड को सील भी कर दिया गया है। बाबा बिरयानी की शाखाओं स्वरुप नगर, आर्य नगर, परेड, बेकनगंज, जूही, और जाजमऊ में छापेमारी करके सैंपल जुटाये गए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि बताया बाबा बिरयानी समेत अन्य आउटलेटों पर छापेमारी करके सैंपल लिए जा रहे हैं। खाद्य विभाग के नियमों का पालन न होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh